ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

राहुल गांधी को अप्रैल में फिर बनाया जा सकता है कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली: राहुल गांधी की एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापसी हो सकती है। नई दिल्ली में पार्टी सूत्रों के मुताबिक अप्रैल में राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापसी तय मानी जा रही है। राहुल को यह जिम्मेदारी बजट सत्र के बाद बैसाखी के आसपास सौंपे जाने की उम्मीद है। राहुल गांधी को 2017 में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था लेकिन 2019 के आम चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी ने चुनाव हारने की जिम्मेदारी लेते हुए मई में इस्तीफा दिया था, हालांकि पार्टी नेताओं ने उनको काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।

राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने पिछले साल अगस्त में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। तभी से पार्टी की पूरी बागडोर सोनिया गांधी के हाथ है। वहीं हाल ही में राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद पूर्व सांसद और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के पास नेताओं की कमी नहीं है। अब भी कांग्रेस में कम से कम 6-8 नेता हैं जो अध्यक्ष बन कर पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभार आप निष्क्रियता चाहते हैं, क्योंकि आप नहीं चाहते हैं कि कुछ हो।

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव में विलंब को लेकर वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधने वाले पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के एक बयान का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना चाहिए ताकि पार्टी कैडर में ऊर्जा का नया संचार हो सके। इससे पहले मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही है और ऐसे में तत्काल राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी के अलावा अगर किसी दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी बिखर जाएगी। निरुपम ने चुनाव की मांग का विरोध किया और कहा कि किसी पार्टी में नेतृत्व का चुनाव नहीं होता है तो फिर कांग्रेस में क्यों होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button