ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

Shaheen Bagh: कालिंदी कुंज से फरीदाबाद-जैतपुर जाने वाला रास्ता थोड़ी देर के लिए खोला, फिर किया बंद

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ धरने की वजह से बंद नोएडा से फरीदाबाद और जैतपुर जाने का रास्ता आखिर दो महीने बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए खोला गया हालांकि बाद में इसे फिर से बंद कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर की तरफ जाने वाले रास्ते को थोड़ी देर के लिए खोल दिया था लेकिन फिर रास्ते को बंद कर दिया गया। दरअसल शुक्रवार सुबह कालिंदी कुंज से फरीदाबाद जाने वाली सड़क पर बस खराब हो गई थी। इस वजह से वहां जाम लग गया था। जाम खुलवाने के लिए कुछ देर के लिए रास्ते को खोला गया।

पुलिस ने खुद बैरिकेट्स हटाए। इसके बाद फिर रास्ते को बंद कर दिया गया। हालांकि अभी वहां से टू-व्हीलर्स को जाने की इजाजत है। इसके साथ ही शाहीन बाग की ओर से जाने वाली सड़क भी बंद है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी तरफ से कोई ढील नहीं दी है। पुलिस ने ओखला पक्षी विहार के पास जो बैरेकेडिंग की थी, सिर्फ उसे हटाई गई है। वहीं टू-व्हीलर्स को जरूर थोड़ी राहत जरूर मिली है। लोगों को अभी तक मदनपुर खादर के रास्ते से होकर जाना पड़ता था, जिससे उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा था।

फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को डीएनडी के जरिए आश्रम होते हुए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा था। लोगों का कहना था कि उनको 20 मिनट का सफर ढाई घंटे में तय करना पड़ रहा था। लोगों का कहना है कि नोएडा पुलिस को यह रास्ता बंद करने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकि प्रदर्शनकारी वहां से काफी दूर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने 15 दिसंबर से शाहीन बाग को बंद किया हुआ है। इस रास्ते पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अभी भी जमा हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button