ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने भगवान शंकर का किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृहनगर गोरखपुर में हैं। अपने इस दौरे के दूसरे दिन उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपनी दिनचर्या के हिसाब से गोरखनाथ मंदिर में प्रात: काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गायों को गुड़ खिलाने के बाद हिंदू सेवाश्रम में करीब 500 फरियादियों के बीच जाकर जनता दर्शन में पहुंचकर वहां पर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने जल्द निराकरण का भरोसा भी दिया। बाद में गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास के प्रथम तल दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया।

गोरखनाथ मंदिर में प्रवास कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दूर दराज से आए फरियादियों से मिले। हिन्दू सेवाश्रम के सभागार में कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास सीएम एक-एक कर पहुंचे और उनकी लिखित शिकायत ली। फरियादियों से बात कर आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को समाधान होगा।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर पूजन किया। अखण्ड ज्योति के दर्शन किए। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गोशाला में भी तकरीबन 10 मिनट तक वक्त गुजारा। यहां गायों की देखभाल करने वालों के साथ बातचीत की। उन्होंने गायों को चना और गुण भी खिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button