ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

‘बम-बम भोले’ से गूंज उठा देश, मोदी-केजरीवाल ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई

महाशिवरात्रि का त्योहार आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के मंदिरों और शिवालयों में भगवान भोले के भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari

कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

PunjabKesari

मोदी ने भी अपने ट्वीट में कहा कि आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य आए। ऊँ नम: शिवाय!

PunjabKesari

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ। हर हर महादेव।

PunjabKesari

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।  पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे देश में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा भोलेनाथ की नगरी काशी, उज्जैन एवं अन्य स्थानों पर सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही और श्रद्धालुओं ने गंगा समेत विभिन्न नदियों में डूबकियां भी लगायीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button