ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

J&K: संघर्षविराम उल्लंघन पर सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1 पाक सैनिक ढेर व कई घायल

श्रीनगर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में शुक्रवार को पाकिस्तान का एक सैनिक ढेर हो गया। सेना के सूत्रों ने बताया, इस जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक भी जख्मी हुए हैं। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में सीजफायर का उल्लंघन किया था। बीते कई दिनों से पाक नीलम घाटी से भारत में घुसपैठ की फिराक में लगा हुआ है। मारे गए पाक सैनिक की पहचान इम्तियाज अली के तौर पर हुइ है।

गौरतलब है कि इससे पहले  9 फरवरी को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी कि थी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में भारतीय सेना ने पाक के चार सैनिकों को ढेर कर दिया था और करीब आधा दर्जन से अधिक चौकियों को तबाह कर दिया था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया थाकि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के बालाकोट तथा मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दोपहर लगभग 12:50 बजे अकारण छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और बाद में मोटररों से अंधाधुंध गोले दागे थे। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

भारतीय सैनिकों द्धारा की गई कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर POK के चीड़िकोट इलाके में स्थित आधा दर्जन से अधिक चौकियां तबाह हो गई थी। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने अकारण ही इलाके में गोलाबारी की थी। जिसका सेना की ओर से मुहतोड़ जवाब दिया गया था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं चौकियों से पाकिस्तानी सेना पिछले काफी समय से गांव और पुंछ में गोलाबारी कर भारी नुकसान कर रही थी। अब सेना की जवाबी कार्रवाई से शायद अब कुछ दिनों तक पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों पर रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button