ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
व्यापार

GST से हुई सरकार की जबरदस्त कमाई, सरकार के खजाने में आया इतना पैसा

सरकार को जीएसटी से लगातार कमाई हो रही है. इस कमाई में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर में भारत को जीएसटी से पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6.5 फीसदी ज्यादा कमाई हुई है. वैसे अगस्त महीने के मुकाबले यह आंकड़ा कम देखने को मिला है. अगर बात ओवरऑल देखें तो साल के 9 महीनों में सरकार को जीएसटी से 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. जोकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर जीएसटी कलेक्शन के किस तरह के आंकड़ें पेश किए हैं.

सरकार ने सितंबर के महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ें पेश किए हैं. सितंबर के महीने में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6.5 फीसदी के इजाफे के साथ जीएसटी कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपए देखने को मिला है. पिछले साल इसी महीने में सरकार ने 1.63 लाख करोड़ रुपए जीएसटी के तौर पर जुटाए थे. सरकार के अनुसार, रिफंड के बाद सितंबर में सरकार का नेट जीएसटी कलेक्शन साल-दर-साल लगभग 4 फीसदी बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपये हो गया.

अगस्त में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल की समान अवधि से 10 फीसदी बढ़कर 1,74,962 करोड़ रुपए हो गया था. अगस्त 2023 में एकत्रित ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,59,069 करोड़ रुपए था. जुलाई महीने में कुल कलेक्शन 182,075 करोड़ रुपए रहा. 2024 में अब तक, कुल जीएसटी कलेक्शन 10.1 फीसदी अधिक 9.13 लाख करोड़ रुपए रहा है, जबकि 2023 की इसी अवधि में 8.29 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में 9 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में लाइफ और हेल्थ इंश्यारेंस पर जीएसटी दरों को कम करने पर विचार करने के लिए मंत्रियों का एक समूह (जीओएम) गठित करने का निर्णय लिया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में, जीओएम अक्टूबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. काउंसिल ने कैंसर की दवाओं पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी और नमकीन पर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया।

Related Articles

Back to top button