ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

वारिस पठान के बिगड़े बोल पर राहुल महाजन का पलटवार, ‘अकेला आऊंगा, और बताऊंगा की शेर कौन है और गीदड़ कौन’

नई दिल्लीl बिग बॉस में नजर आ चुके राहुल महाजन ने वारिस पठान के बयान की निंदा की हैंl साथ ही उन्होंने वारिस पठान की चुनौती को स्विकार कर लिया हैl

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘ये कौन है वारिस पठान? जिस गली, जिस नुक्कड़ में बोलें आऊंगा, अकेला आऊंगा, और बताऊंगा की शेर कौन है और गीदड़ कौन। जब तक ऐसे दो कौड़ी के नेता किसी समाज का नेतृत्व करेंगे, समाज प्रगतिशील बन ही नहीं पाएगा।’

गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक में हुए एक कार्यक्रम में AIMIM के नेता वारिस पठान ने एक रैली में भड़काऊ भाषण दिया थाl इसमें 15 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी पड़ने की बात कही गई हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने वारिस पठान के इस बयान की घोर निंदा की है और मजाक उड़ाया हैं।

इसमें स्वरा भास्कर, पायल रोहतगी और रंगोली चंदेल जैसी कलाकार शामिल है। रंगोली चंदेल ने वारिस पठान के बयान का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कर लो जितनी मस्ती करनी है, वो सब देख रहा हैं, ऊपरवाला नहीं, गुजरात वालाl’

वहीं पायल रोहतगी ने लिखा है, ‘राम-राम जी, इस मदरसा से पास हुए को आज़ादी चाहिएl ऐसे जिहादियों को देश से बबाहर निकाल देना चाहिएl इनकी धर्मनिरपेक्ष भारत में कोई जगह नहीं हैंl वे हमेशा हिंदुओं से नफरत करते है और CAA 2020 समझाने के बाद भी वह इस प्रकार का डराने वाला ड्रामा कर रहे हैंl’

इस विषय पर हालांकि अभी तक फिल्म कलाकार सोनम कपूर, फरहान अख्तर और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने चुप्पी साध रखी हैंl अन्यथा वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैंl हाल ही में अनुराग कश्यप CAA के समर्थन में दिल्ली के शाहीनबाग भी पहुंचे थेl वहीं फरहान अख्तर भी CAA का विरोध करने मुंबई की सड़कों पर नजर आए थेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button