ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...
मध्यप्रदेश

इंदौर: गरबा नाइट में लड़की के साथ पहुंचा युवक, ID कार्ड दिखाते ही हुआ अरेस्ट… खुला ऐसा डार्क सीक्रेट

नवरात्रि के उपलक्ष्य में कई जगहों पर भव्य तरीके से गरबे का आयोजन हो रहा है. लेकिन दूसरी ओर कई गैर हिंदू अपना नाम गलत बताकर गरबा खेलने पहुंच रहे हैं. इनकी धर पकड़ हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों के द्वारा की जा रही है. इसी कड़ी में देर रात मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम युवक गरबा खेलने पहुंचा. साथ में उसके एक हिंदू लड़की थी, जिसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

हिंदू जागरण मंच ने जब युवक को पकड़ा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. हीरानगर पुलिस अब मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है. मामला एमआर-10 इलाके का है. यहां वैभव श्री गार्डन में नवरात्रि के चलते डांडिया नाइट गरबा इवेंट का आयोजन किया जा रहा था. लेकिन इसी आयोजन में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को गरबा करवाने के लिए लाया. जब पूरे मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को हुई तो इसके कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे.

बालाघाट पुलिस को दी जानकारी

मामले में जब तफ्तीश की गई तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. मुस्लिम युवक जिस हिंदू युवती को लेकर गरबा के कार्यक्रम में पहुंचा था, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालाघाट थाने में दर्ज थी. युवती के पिता ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की जानकारी हीरानगर पुलिस को दी. फिर हीरानगर पुलिस के माध्यम से बालाघाट पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई.

ID से हुआ खुलासा

जिस मुस्लिम लड़के को हिंदू जागरण मंच ने पकड़ा था, उसका नाम आमिर खान उर्फ अमन है. जब वो युवती को गरबा नाइट में लाया तो अपना नाम बस अमन बताया. लेकिन गरबा नाइट के आयोजकों को उस पर शक हुआ. सख्ती से पूछताछ की गई और युवक से उसका ID कार्ड मांगा गया. तब पता चला कि उसका नाम आमिर खान है. हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को फिर पता चला कि इस लड़के ने लड़की को भगाया है.

पुलिस ने बताया- आमिर के मोबाइल को जब खंगाला गया तो उसमें कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और WhatsApp चैट थीं. फिलहाल, पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है. लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button