ब्रेकिंग
अशोकधाम मंदिर हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, प्रशासनिक विफलता व जांच पर ग... NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर फ्रॉड से बचने के लिए सोशल सिक्योरिटी जरूरी – मंत्री निर्मला भूरिया

भोपाल। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भोपाल के टीआईटी कॉलेज में ‘शक्ति अभिनंदन अभियान’ अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को सायबर सिक्योरिटी एवं सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर आयोजित जागरूक कार्यक्रम में सहभागिता की और वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में समाज में बच्चों व स्टूडेंट्स के सामने सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजें आती हैं। जागरूक कार्यक्रमों के माध्यम से उनमें इतनी समझ पैदा करनी होगी कि वे ये समझ पाये कि उन्हें किस तरह की जानकारी, फोटो व वीडियो देखनी चाहिए।

मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हमारे विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं को सायबर सिक्योरिटी एवं सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस विभाग की सायबर सेल एक्सपर्ट द्वारा कॉलेज की छात्राओं, बिजनेसमैन व वूमेन, संवाद दादी-नानी सम्मान, मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संवेदी कार्यशाला, सेफ्टी वॉक, विकास में महिला भागीदारी जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रमों का लगातार क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया गया, जिसमें 10 दिवसों तक महिला एवं बालिका सशक्तिकरण हेतु ग्राम स्तर पर कई जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला बाल विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस विभाग के साथ स्वयं सेवी संगठन भी सहभागिता निभा रही है। इस अवसर पर टीआईटी कॉलेज के संचालक डॉ अरुण कुमार पांडे, महिला-बाल विकास विभाग भोपाल की संयुक्त संचालक नकीजहाँ कुरैशी, भोपाल जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी, प्रशिक्षक विकास नरवरिया सहित कालेज प्रबंधन के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button