ब्रेकिंग
Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल... Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का...
महाराष्ट्र

बाबा सिद्दीकी मर्डर: हमारी खुफिया एजेंसियों को क्या हो गया? शिवसेना नेता ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सियासत छिड़ गई है. विपक्ष ने महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री की देर रात हुई हत्या को लेकर शिंदे सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट की राज्यसभा सांसद और डिप्टी लीडर प्रियंका चतुर्वेदी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर शोक व्यक्त किया. साथ ही राज्य की शिंदे सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हमारी खुफिया एजेंसियों को क्या हो गया?

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, बाबा सिद्दीकी बहुत अच्छे लीडर थे, उनके सबसे काफी अच्छे संबंध थे. कोविड के समय में उन्होंने और जीशान ने बहुत अच्छा काम किया था. उन्होंने आगे कहा, यह सब सुन कर दुख हुआ और आश्चर्य हुआ. इतने अच्छे इंसान के साथ यह होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही यह दिखाता है कि महाराष्ट्र में जो कानून व्यवस्था है वो पूरी तरह से चरमरा गई है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?

प्रियंका चतुर्वेदी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर कहा, बाबा सिद्दीकी ने 15 दिन पहले कहा था कि उनको जान से मारने की धमकियां आ रही है और इसी के चलते उन्हें Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी. शिवसेना नेता ने कहा, खुफिया एजेंसियों का बांद्रा जैसे इलाके में यह काफी बड़ा फेलियर है और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

शिंदे सरकार को घेरा

शिवसेना नेता ने शिंदे सरकार को घेरते हुए कहा, आप महिलाओं पर अत्याचार देख लीजिए, आप कानून व्यवस्था को देख लीजिए. आप कहते हैं कि हमने अक्षय शिंदे को ठोक दिया तो अब कानून व्यवस्था ठीक हो गई. क्या हुआ? आप ही के गठबंधन पार्टी के एक नेता की मौत हो गई. उन्होंने एक्टर सलमान खान को लेकर कहा, सलमान खान के घर के बाहर भी ऐसी ही फायरिंग हुई थी. अब इस हत्याकांड में बिश्नोई गैंग और अन्य गैंग का नाम सामने आ रहा है, तो हमारी खुफिया एजेंसियों को क्या हो गया है?महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस जिसको पूरी दुनिया में माना जाता है उसको क्या हो गया है. आपने महाराष्ट्र को ऐसी जगह पर लाकर छोड़ दिया है जहां पर न कानून व्यवस्था है, न न्याय व्यवस्था है सिर्फ लूट हो रही है.

कैसे हुई हत्या?

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को देर रात हत्या कर दी गई. 3 शूटर्स ने इस वारदात को अंजाम दिया और बाबा सिद्दीकी को बांद्रा में उस समय गोली मारी जब वो अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकले. बाबा सिद्दीकी को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.

Related Articles

Back to top button