ब्रेकिंग
Supreme Court on Firecrackers: धार्मिक भावनाओं और जनस्वास्थ्य के बीच संतुलन जरूरी, सुप्रीम कोर्ट की ... PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया श... Barwadda Dhanbad News: कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे तक लगा ... Ranchi IIIT News: छात्र आदित्य की मौत के बाद ट्रिपल आईटी में उग्र प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे की मां... Chhattisgarh Governance: धमतरी जिला प्रशासन की पहल, शिविर में जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम अंग और उपकर... Bhilai Municipal Council Politics: भिलाई में सत्ता की जंग, 70 वार्डों में जीत के लिए बीजेपी-कांग्रेस... Madhya Pradesh Tragedy: तीन महीनों में एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां, युवक को जिंदा जलाने के मामले में... Shivraj Singh Chouhan Update: कोसमी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई पर कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी, नए घ... Madhya Pradesh Update: जबलपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मामूली कहासुनी में पत्नी ने उतारा मौत क... Pimpri Chinchwad News: निगड़ी के शिव मंदिर में नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, मेट्रो निर्माण का आरोपी ...
मध्यप्रदेश

कटनी जिले में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने युवक को पीटा, तो ग्रामीणों ने फोड़ डाली दुकान

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के हिरवारा गांव में शनिवार की रात को शराब दुकान के कर्मचारियों ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की। गुस्साए लोग और महिलाएं रविवार की सुबह शराब दुकान पहुंची और हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी।

ग्रामीणों ने इसके साथ ही दुकान हटाने व कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद लोग माने। जानकारी के अनुसार हिरवारा निवासी गोविंद पिता राजकुमार चक्रवर्ती शनिवार की रात को गांव की शराब दुकान गया था। जहां पर दुकान के कर्मचारियों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

रात को शांत हो गया था मामला

रात को मामले को शांत करा दिया गया था। रविवार की सुबह गांव की महिलाएं और ग्रामीण शराब दुकान पहुंचे। महिलाओं ने लाठी लेकर दुकान में तोड़फोड़ की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

मामले की जानकारी लगते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही मामले में विवाद करने की जगह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण माने और शिकायत दर्ज कराने रवाना हुए। दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डर्बी होटल पर चल रहा था जुआ दबिश में पकड़े गए 13 जुआरी

कटनी की माधव नगर पुलिस ने डर्बी होटल के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से लगभग 10 हजार रुपये भी जब्त किए गए है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button