ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
मध्यप्रदेश

इंदौर में केईएम बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी में शामिल थे राजनेता, डॉक्टर और उद्योगपति

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर केईएम बिल्डिंग में रविवार रात में हुई हैलोवीन पार्टी में शामिल होने वालों में शहर के कई उद्योगपति, राजनेता सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे। जैन सोशल ग्रुप द्वारा की जाने वाली इस हैलोवीन पार्टी के लिए लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी।

इस पार्टी में भाजपा नेता अक्षय कांति बम सहित शिक्षाविद, डेयरी प्रोडक्ट संचालक, बिजनेसमैन, बड़े चिकित्सक और नामी राजनेता शामिल हुए थे। बम के पार्टी में शामिल होने के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि भूत के भेष में आसपास पुरुष और महिलाएं खड़े हुए हैं और बम बीच में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

तीन दिन बाद भी नोटिस जारी नहीं

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा आयोजकों को नोटिस देने की बात कही जा रही थी, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। इससे प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाव है। जबकि कॉलेज के ही डॉक्टर इस पार्टी का विरोध कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी इस पार्टी का जनता के बीच जमकर विरोध हो रहा है। लेकिन अभी तक आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

20 लोगों की भ्रमण अनुमति थी, हो गई 200 लोगों की पार्टी

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 20 लोगों को ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानने के लिए अनुमति दी थी। लेकिन यहां 200 लोगों की पार्टी हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। यहां तेज आवाज में डरावना संगीत भी बज रहा था। दीवारों पर अभी तक डरावने स्लोगन लिखे हुए हैं, लेकिन इन्हें यहां से मिटाने तक का कोई प्रयास नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी के लिए कॉलेज प्रबंधन के ऊपर राजनीतिक दबाव भी आया था।

व्यवस्था देखने स्वयं पहुंचे थे कॉलेज के अधिकारी

सूत्रों के अनुसार इस आयोजन की व्यवस्था देखने के लिए कालेज प्रबंधन के अधिकारी भी केईएम बिल्डिंग पहुंचे थे, लेकिन मामले में कर्मचारियों की भूमिका को सामने लाया जा रहा है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया है। एक कर्मचारी ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व से कालेज प्रबंधन को पार्टी की जानकारी थी, वह स्वयं इसकी तैयारी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button