ब्रेकिंग
Asian Games Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, विवेक सागर के घर में उत्स... Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ...
मध्यप्रदेश

इंदौर पहुंची डबल डेकर बस, एक साथ 60 यात्री कर सकेंगे सफर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा – अभी होगा ट्रायल

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार शहर में डबल डेकर सिटी बस पहुंच गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की कोशिश यहां रंग लाई हैं, इंदौर पहुंची बस की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर ने पूजा की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी ट्रायल होगा और सक्सेस हो गया तो और बसें बढ़ायी जाएंगी।आपको बता दें देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर की सड़कों पर अब  डबल डेकर सिटी बस दिखेगी। इस पूरे मामले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी हम निरीक्षण कर रहे हैं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया है कि इसके बाद इसका ट्रायल होगा और अगर सक्सेस होता है तो और बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर डबल डेकर सिटी बस सक्सेस होती है तो एक महिलाओं के लिए भी डबल डेकर बस चलाई जाएगी। जिसका नाम पिंक डबल डेकर बस होगा, वहीं उन्होंने बताया की जिस प्रकार से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। उस हिसाब से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ़ ध्यान देना होगा, निगम को घाटा न हो और हम सस्ता ट्रांसपोर्टेशन दें जिसेसे लोग जिस से ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button