ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मध्यप्रदेश

महंगे हुए लहसुन पर अब चोरों की नजर ,इंदौर मंडी में सब्जी की दुकान से लहसुन के कट्टों पर चोरों ने किया हाथ साफ

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चोरी की वारदात लगातार सामने आ रही हैं, एक ऐसा ही मामला राजेन्द्र नगर स्थित मंडी से सामने आया है। जहां पर चोरों ने छत की चद्दरें तोड़कर दुकान में रखे लहसुन के कट्टो पर हाथ साफ़ कर दिया,आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की चोइथराम सब्जी मंडी का है। जहां रिषी नाम के व्यापारी की सब्ज़ी की दुकान है वह जब दुकान पर पहुँचे उन्होंने देखा अंदर से ऊपर की तरफ़ चद्दर टूटी हुई है।

दुकान में रखे पांच लहसुन के कट्टे क़ीमत 50-55 हज़ार रूपये ग़ायब हैं। जिसकी शिकायत उन्हें तुरंत राजेन्द्र नगर पुलिस को दी पुलिस भी मौक़े पर पहुंची और पूरा मौक़ा मुआयना किया, इस मामले में थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया चोइथराम मंडी में सब्ज़ी की दुकान पर लहसुन चोरी की वारदात हुई है जिसकी क़ीमत 50-55 हज़ार रुपए है। इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button