ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

ब्रेकअप के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, फूड डिलीवरी ऐप से यूं नरक बना दी लड़की की जिंदगी

आज के समय में डेटा सबसे बड़ा हथियार है, जिसकी मदद आप किसी को भी कभी परेशान कर सकते हैं. यही कारण है कि लोग अपने से जुड़े निजी डेटा को जल्दी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि ये डेटा गलत आदमियों के हाथ लग जाता है. जिसका इस्तेमाल वो अपने गलत कामों के लिए करता है. इसी से जुड़ा एक मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. जहां एक लड़के ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का डेटा यूज करके उसकी जिंदगी को टॉक्सिक बना दिया.

एक महिला ने अपनी दोस्त की कहानी को लिंक्डइन पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी दोस्त एक टॉक्सिक रिलेशन में फंस गई. उसके साथ ऐसा हो रहा है कि उसी का एक्स बॉयफ्रेंड ब्रेकअप के बाद उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. बेंगलुरु में काम करने वाली रूपल माधूप ने बिना नाम लिए, अपनी दोस्त की कहानी को शेयर करते हुए लिखा कि वो उसकी दोस्त को परेशान करने के लिए उसका बॉयफ्रेंड उसी के डेटा इस्तेमाल कर रहा है.

कैसे किया बॉयफ्रेंड ने स्टॉक?

रुपल ने लिखा कि इस वीकेंड मैंने सबसे दर्दनाक बंबल (डेटिंग ऐप) स्टोरी सुनी है. जिससे सुनने के बाद मैं काफी ज्यादा हैरान रह गई क्योंकि कोई बंदा इस किसी को परेशान करने के लिए इस लेवल पर गिर सकता है, ये मुझे नहीं पता था. वह आगे बताती है कि मेरी एक सहेली ने डेटिंग ऐप के जरिए एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले बंदे को डेट करना शुरू किया. जब तक उनके बीच ये रिश्ता चल रहा था तब तक सब सही था लेकिन ब्रेकअप के बाद वो शख्स स्टॉकर मोड पर चला गया है.

​उसने मेरी दोस्त के अकाउंट को अपने सिस्टम में पिन (या फ्लैग) कर लिया. जिसकी मदद से उसे मेरे फ्रेंड की हर जानकारी आराम से मिलती रही. इसका फायदा उठाते हुए बंदे ने ऐप की मदद से उसके मोबाइल पर कई अजीबोगरीब कमेंट भेजने शुरू कर दिए. जिससे ये तो क्लियर हो गया कि वह उसे स्टॉक कर रहा है.

ये कमेंट्स कुछ इस प्रकार थे कि ‘आप चेन्नई में क्या कर रहे हैं?’ और ‘आप चॉकलेट ऑर्डर कर रहे हो, क्या आपके पीरियड्स चल रहे है?’, यह सारे मैसेज पढ़कर महिला काफी ज्यादा चिंतित हो गई. जिसके बाद हैरानी की बात तो ये थी कि वो उसी के डेटा का इस्तेमाल कर उसे परेशान करने में लगा हुआ है. ये कहानी जब इंटरनेट पर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया और लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.

Related Articles

Back to top button