ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
उत्तरप्रदेश

भगवा टीशर्ट पहनकर गैर समुदाय का युवक सर्व कर रहा था बिरयानी, बजरंग दल ने काटा हंगामा

कानपुर में बजरंगदल एक्शन मोड पर है. शहर में हाल ही में मामा भांजे की किदवई नगर बिरियानी वेज कबाब पर्यटन की दुकान में मांस की मिलावट के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में झंकार हंगामा काटा था, जिसके बाद दुकान पर बुलडोजर भी चला था. ऐसे में अब एक बार फिर बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के रामगोपाल चौराहे पर बउआ वेज कबाब पराठे की दुकान पर वेज कबाब पराठा और बिरयानी खाने पहुंच गए.

दुकान पर श्री राम की भगवा शर्ट पहनकर गैर समुदाय का युवक खाने का सामान सर्व कर रहा था. ऐसे में जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खाने के स्वाद में गड़बड़ी लगी तो उन्होंने परोसने वाले का नाम पूछ लिया इस पर वह अपना नाम छुपाने लगा. दल के कार्यकर्ताओं को जब शंका हुई तो उन्होंने उससे उसका आधार कार्ड मांगा, जिस पर उसने आधार कार्ड न होने की बात कह दी. इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने दुकान मालिक बउआ सविता से उस युवक के बारे में पूछा तो मालूम चला कि शख्स मुस्लिम समुदाय का है.

क्यों पहन रखी थी भगवा टी शर्ट?

युवक से पूछे जाने पर कि उसने यह टी शर्ट क्यों पहनी तो उसने बताया कि दुकान मालिक ने प्रचार के लिए पहनाई है. इसके बाद दुकान मालिक और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में विवाद शुरू हो गया. बजरंग दल के साथ साथ गौ सेवक दल और विहिप के युवाओं ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा काटा इसकी जानकारी पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस में मामले को जांच पड़ताल के बाद मुकदमा लिखकर मामला शांत कराया. इस मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल नगर मंत्री विकास शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए.

क्या है मामला? UP: भगवा टीशर्ट पहनकर गैर समुदाय का युवक सर्व कर रहा था बिरयानी, बजरंग दल ने काटा हंगामा

बजरंग दल नगर मंत्री विकास शुक्ला ने बताया कि दो कार्यकर्ता रामगोपाल चौराहे पर कबाब पराठा खाने आए थे. ऐसे में स्वाद में कुछ भिन्नता लगी तो उनको शक हुआ उन्होंने जयश्री राम की टी शर्ट पहने युवक का नाम पूछा तो वह कतराने लगा. इसके बाद उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं को और पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम मोहम्मद कल्लू बताया, जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए और सामग्री में मिलावट करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करने लगे मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने प्रकरण की जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया.

Related Articles

Back to top button