ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
धार्मिक

दिवाली के दिन धन लाभ के लिए चुपचाप कर लें ये उपाय, साल भर मिलेगी तरक्की!

दिवाली का त्योहार रौशनी और खुशियों का त्योहार है. इस दिन के लिए लोग हर साल ढ़ेरों तैयारियां करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख समृ्द्धि का वरदान देती हैं. लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी का पूजा करने के साथ किए गए कुछ उपायों से व्यक्ति को धन लाभ होता है. इसके अलावा सालभर तरक्की के रास्ते खुलते हैं. इस साल दिवाली शुक्रवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस दिन आप इन खास उपायों को अपनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

दिवाली के उपाय

दिवाली के दिन धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, सुपारी और पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें. पूजा के बाद इन चीजों के एक लाल रंग के कपड़े में बाधकर तिजोरी या धन के स्थाप पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है.

सुख-समृद्धि के उपाय

घर मे सुख समृद्धि लाने के लिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में 5,9, या 11 गोमती चक्र चढ़ाएं और पूजा करें. इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दे.

नौकरी पाने के उपाय

अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है या नौकरी छूट गई है. ऐसे में आप दिवाली के दिन 5 सुपारी, 5 कौड़ियां और कच्ची हल्दी की 5 गांठ सभी को गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रख दें.

दूर होगी नकारात्मकता

दीपावली के दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से बंदनवार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी.

धन लाभ के उपाय

दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और धन के देवता कुबरे की पूजा की जाती है. उसके बाद चांदी के सिक्के तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. इसके अलावा इस दिन तिजोरी में नोटों की गड्डी रखना भी बहुत शुभ होता है.

आर्थिक तंगी से बचने के उपाय

आर्थिक तंगी से बचने के लिए दिवाली के दिन एक पीपल के पत्ता लें उसपर ॐ लिखकर उसे तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है.

Related Articles

Back to top button