ब्रेकिंग
Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर...
देश

झूठे वादों पर देश से माफी मांगें खरगे और राहुल गांधी- बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाने की राजनीति चल रही है. बीजेपी ने कर्नाटक में शक्ति गारंटी की समीक्षा किए जाने से जुड़े बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की खिंचाई किए जाने को लेकर उस पर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जनता को मूर्ख बनाकर वोट लेने के लिए माफी भी मांगनी चाहिए. साथ ही राहुल गांधी को भी इस मामले पर माफी मांगनी चाहिए.

नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने खरगे की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार कांग्रेस ने यह स्वीकार किया है कि उसकी चुनावी घोषणाएं, जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए होती हैं. कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवकुमार ने पिछले दिनों कहा था कि राज्य सरकार अपनी शक्ति योजना पर फिर से विचार करेगी क्योंकि कुछ महिलाओं की ओर से सरकारी बसों में यात्रा के लिए पेमेंट करने की इच्छा जताई गई है.

खरगे ने क्या कहा था

खरगे ने शिवकुमार के इस बयान पर निराशा जाहिर करते हुए कहा था, “आपने राज्य के लोगों को कुछ गारंटी दी हैं. उन्हें देखने के बाद मैंने भी महाराष्ट्र में कहा था कि कर्नाटक में 5 गारंटी हैं. अब आपने (शिवकुमार) कह दिया कि आप एक गारंटी छोड़ देंगे.” कांग्रेस सरकार शक्ति योजना के तहत महिलाओं को कर्नाटक में फ्री में बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है.

Related Articles

Back to top button