ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
उत्तरप्रदेश

बटेंगे तो कटेंगे नारे से खत्म हो जाएगी बीजेपी…अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा?

योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे नारे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश ने बीजेपी के इस नारे को इतिहास का सबसे नकारात्मक नारा करार दिया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा है कि यह नारा बीजेपी के पतन में आखिर कील साबित होगा.

अखिलेश यादव के मुताबिक उनका नकारात्मक-नारा उनकी निराशा-नाकामी का प्रतीक है. इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं, इसीलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन ऐसा कुछ होनेवाला नहीं.

उन्होंने ने आगे कहा- देश के इतिहास में ये नारा निकृष्टतम-नारे के रूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आखिर शाब्दिक कील-सा साबित होगा.

जुड़ेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया

सपा ने बटेंगे तो कटेंगे के जवाब में जुड़ेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया है. इसको लेकर लखनऊ में पोस्टर भी लगाए गए हैं. पोस्टर पर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ जुड़ेंगे तो जीतेंगे लिखा है.

सपा मुखिया ने हाल ही में कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे का एक ही मकसद है, पीडीए यूपी में बंटेगा नहीं. पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक.

योगी ने कहा था बटेंगे तो कटेंगे

अगस्त 2024 में पहली बार योगी आदित्यनाथ ने एक रैली में बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था. योगी ने कहा था कि बांग्लादेश में लोग मारे जा रहे हैं. आप लोग भी समझ लीजिए, अगर बटेंगे तो हम कटेंगे.

योगी के इस नारे का हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी समर्थन किया है. अखिलेश यादव के मुताबिक यह नारा एक विशेष लैब में तैयार किया गया है, जिससे बीजेपी अपनी नाकामी को आसानी से छुपा ले.

लोकसभा के बाद से ही यूपी में हलचल

2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही यूपी में सियासी हलचल है. 80 सीटों वाली यूपी में सपा गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली, जबकि बीजेपी गठबंधन 36 सीटों पर ही जीत पाई. एक सीट पर आजाद समाज पार्टी को जीत मिली.

लोकसभा में खराब परफॉर्मेंस के बाद से ही बीजेपी में छटपटाहट है. 2014 और 2019 के चुनाव में यूपी में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की थी.

Related Articles

Back to top button