ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
दिल्ली/NCR

नाले की जमीन पर बने थे 3 अवैध घर, अब चला हथौड़ा… 10 साल से बदबू में जी रहे इलाके के लोग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में योगी के बुलडोजर पर भारी पड़ा हाई कोर्ट का हथौड़ा, जी हां यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है. गाजीपुर के नगर पालिका इलाके के झंडातर मोहल्ले में नगर पालिका का एक बड़ा नाला है, जिससे लगभग आधे शहर का पानी गंगा में जाता है. उस नाले पर दस साल पहले तीन अवैध मकान बना लिए थे.जिस वजह से नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी और लोग काफी परेशान थे. अब इस अवैध रूप से बने मकान को गिराने के लिए हथौड़ा चल रहा है.

नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए मकान के कारण बरसात के समय पूरा मोहल्ला तालाब बन जाता है. इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से लेकर नगर पालिका के अधिकारियों तक मदद की गुहार लगाई. हालांकि, यह लोगों हर बार मकान पर हाईकोर्ट के स्टे का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया करते थे. इस बात से लोग काफी परेशान थे और अब उनको नेताओं पर भी भरोसा नहीं था.

नहीं हुआ हाईकोर्ट के आदेश का पालन

इन्हीं समस्याओं को लेकर इलाके के ही दो लोगों ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की. वहीं, याचिकी की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने साल 2019 में अपने दिए गए निर्देश के कंप्लायंस की जानकारी मांगी, जिसमें हाईकोर्ट ने नगर पालिका को अतिक्रमणकारियों से बातचीत कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन स्थानीय नेतागिरी के चक्कर में हाईकोर्ट के निर्देश का भी पालन नगर पालिका ने नहीं किया था.

6 नवंबर को होगी मामले की सुनवाई

नगर पालिका ने कई बार अवैध मकान को घर खाली करने के निर्देश दिए, लेकिन किसी ने भी किसी ने भी मकान नहीं खाली किया. एक बार फिर 6 नवंबर को हाईकोर्ट में इस मामले की तारीख पड़ी हुई है और उससे पहले नगर पालिका इस अतिक्रमण को गिराकर हाईकोर्ट में अपना अच्छा गुड वर्क दिखाना चाह रही है. जिसको लेकर रविवार की सुबह से ही नगर पालिका के अधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में बुलडोजर की बजाय दर्जनों हथौड़े चलने शुरू हो गए है.

अतिक्रमण पर हथौड़े चलने से स्थानीय लोगों में खुशी

हथोड़ा चलते ही पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई. क्योंकि जिस समस्या से यहां के लोग पिछले 10 सालों से परेशान थे. उस समस्या से हथौड़ा चलने के बाद निजात मिलने की उम्मीद दिख रही है. स्थानीय लोगों ने हथौड़ा चलने और नाले पर पूरी तरह से अतिक्रमण खाली होने के बाद पूरे मोहल्ले में जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाने का भी ऐलान किया है.

Related Articles

Back to top button