ब्रेकिंग
छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला
मध्यप्रदेश

बहन की ससुराल पहुंचे भाई को जीप से कुचलने का प्रयास, पड़ोसियों समेत पांच घायल

बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम मांडवी में सोमवार शाम घर के बाहर बैठे लोगों को जीप चालक ने कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आरोपित और फरियादी आपस में रिश्तेदार हैं। फरियादी अपनी बहन के बुलावे पर उसकी ससुराल पहुंचा था, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की और जीप से कुचलने का प्रयास किया। पड़ोस में रहने वाले उसके कुछ रिश्तेदार भी जीप की चपेट में आकर घायल हो गए।

यह है घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेश नरवरे को उसकी बहन ने सूचना दी थी कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर वह अपने चाचा के बेटे को लेकर मांडवी पहुंचा। धर्मेश ने बताया कि बहन के ससुराल में पहुंचने पर उसे बहनोई और उनके भाइयों ने विवाद कर मारपीट का शिकार बनाया। ग्रामीणों ने उसे बचाया और वह पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया था।

इसी दौरान बहनोई मोटू बारपेटे का भाई सोनू और उसके साथी रामकिशोर हारोडे ने घर से जीप बाहर निकाली और सामने के घर में मौजूद लोगों को कुचलने का प्रयास किया। जीप की टक्कर में मकान का गेट क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद दोबारा जीप रिवर्स कर कर वहां बैठे लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें पांच लोग घायल हुए, जिनमें दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है।

धर्मेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने आठनेर थाने में घटना की जानकारी दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। आठनेर थाना प्रभारी बबीता धुर्वे ने बताया कि जीप को जब्त कर लिया गया है। घायलों के बयान के आधार पर संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button