ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

बालाकोट एयर स्ट्राइक का 1 साल, राजनाथ बोले-भारतीय सेना अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाती

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ पर कहा कि आतंकवाद से निपटने के भारत के रुख में बड़ा बदलाव आया है क्योंकि अब उसके सशस्त्र बल देश की रक्षा करने के लिए सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाते। गौरतलब है कि पिछले साल 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाए थे।

सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और आतंकवाद का मुकाबले करने के हमारे तरीकों को बदलने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 का बालाकोट हवाई हमला इस बदलाव के गवाह हैं। यह निश्चित तौर पर नया और आत्मविश्वास से भरा भारत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button