ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

शाहीन बाग पर बातचीत रही फेल, अब होली के बाद होगी सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से रास्ता खुलवाने को लेकर बुधवार को एक बार फिर से सुनवाई हुई। हालांकि कोर्ट ने कहा कि शाहीन बाग पर अब तक बातचीत फेल रही, अब मामले की अगली सुनवाई होली के बाद होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बार फिर कहा कि पब्लिक रोड जाम करना गलत है लेकिन इस मामले पर सुनवाई करने का अभी माहौल नहीं है। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कहा कि वो अपना काम करे। कोर्ट ने कहा कि कभी-कभी परिस्थिति ऐसी आ जाती है कि आउट ऑफ द बॉक्स जा कर काम करना पड़ता है।

जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि जिस पल एक भड़काऊ टिप्पणी की गई थी, पुलिस को भी कार्रवाई करनी चाहिए थी। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को कानून के अनुसार काम करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि जब तक शाहीन बाग में शांति नहीं होती तब तक सुनवाई संभव नहीं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शाहीन बाग पर अगली सुनवाई अब 23 मार्च को होगी। सॉलिसिटर जनरल ने दिल्ली हिंसा पर भी सुनवाई की मांग की लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया और कहा कि यह मामला अभी दिल्ली हाईकोर्ट में है। हालांकि कोर्ट ने टिप्पणी की कि 20 लोगों की जान चले जाने कम नहीं है, ये बेहद गंभीर विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button