ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
उत्तरप्रदेश

‘ये है मुख्यमंत्री जी के दरबार की सच्चाई’, टावर पर चढ़े शख्स का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सीएम पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है, जो कि अपनी समस्या का समाधान न होने पर टावर पर चढ़ गया था. इसी मामले को लेकर अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा, ये है उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के तथाकथित दरबार की सच्चाई, जहां नहीं होती कोई सुनवाई. इसी से हताश होकर एक फरियादी टावर पर चढ़ गया था और उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा, हम उस फरियादी से आग्रह करते हैं कि आइंदा अपना जीवन खतरे में न डाले क्योंकि जिनके हृदय में न दया है, न करुणा, न ही प्रेम उनके सामने गुहारने-पुकारने से क्या फायदा. आशा है कि शासन-प्रशासन उस व्यक्ति के साथ कोई अवांछित व्यवहार नहीं करेगा और उसकी समस्या का समाधान करेगा. फरियादी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.

डीएपी और पीडीए दोनों में अक्षरों की समानता है

एक्स पर किए एक अन्य पोस्ट में अखिलेश ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,भाजपाइयों ने सारी खाद दबा रखी है और खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं. डीएपी और पीडीए दोनों में अक्षरों की समानता है. ये भी कि ये दोनों ही बीजेपी के पतन को और तेज कर देंगे. जितना किसान सम्मान के नाम पर दिया जा रहा है उससे ज्यादा खाद की कालाबाजारी से लिया जा रहा है. किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.

Related Articles

Back to top button