ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
उत्तरप्रदेश

उपचुनाव से पहले आजम परिवार से मिलना अखिलेश के लिए जरूरी या मजबूरी, समझें सियासी मायने

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की सियासी तपिश के बीच सपा को सीतापुर जेल में बंद आजम खान की एक बार फिर याद आई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को आजम परिवार से रामपुर में मुलाकात करेंगे. साल भर से जेल में बंद आजम खान से मिलने सपा का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा और न ही आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा के जेल से बाहर आने के कोई मिला. ऐसे में उपचुनाव के बीच आजम परिवार से अखिलेश यादव की होने वाली मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनावी रैली करने जा रहे हैं. जनसभा को संबोधित करने बाद अखिलेश सीधे रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेगें, जहां से जेल रोड स्थित आजम खान के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे. आजम खान की पत्नी डा. तजीन फात्मा, उनके बड़े बेटे और परिवार के दूसरे सदस्यों से अखिलेश यादव मिलेंगे. आजम परिवार के साथ अखिलेश यादव करीब एक घंटे तक रहेंगे.

साल भर बाद आई आजम की याद

सपा के कद्दावर मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान को उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सेशन कोर्ट ने सजा सुनाई थी. कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया था, जिसके बाद से आजम खान सीतापुर की जेल में और अब्दुल्ला आजम हरदोई की जेल में बंद है. हालांकि, आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा हाई कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर हैं और अब अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंच रहे हैं.

Related Articles

Back to top button