ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा Revati Sule Wedding: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती का सारंग लखानी के साथ हुआ विवाह; राजनीति और बॉलीवुड... NEET UG Re-Exam 2026: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की छात्रों को शुभकामना; बोले- 'आत्मविश्वास के स... Rhea Kapoor’s Stylist Jewellery Theft: रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के बैग से 1.35 करोड़ के इयररिंग्स... Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन; 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 5... MLC 2026: सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टेक्सस सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा; लुहान ड्री प्रिटोरि... Indian Captain Arrested in UK: ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत; परिवार ने सरकार...
खेल

जूते से बाल-बाल बचा राशिद खान का सिर, लग सकती थी गंभीर चोट

शारजाह में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे में कुछ ऐसा देखने को मिला जो गंभीर भी था और साथ ही उसे देख आपको हंसी आ जाएगी.इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के सिर पर साथी खिलाड़ी का जूता लग गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल शारजाह में खेले जा रहे इस वर्चुअल फाइनल मुकाबले में राशिद खान गेंद को पकड़ने के लिए दौड़े. इस दौरान उन्होंने स्लाइड कर गेंद को पकड़ लिया. उसी गेंद को पकड़ने के लिए विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज भी दौड़ रहे थे और अचानक राशिद उनके सामने आ गए. राशिद को बचाने के लिए वो भागते हुए हवा में कूदे लेकिन इसके बावजूद उनका जूता राशिद के सिर पर लग गया.गुरबाज का जूता राशिद के सिर पर लगा और उनकी टोपी भी नीचे गिर गई. राशिद को इस दौरान काफी चोट लग सकती थी लेकिन वो बाल-बाल बच गए.

रहमनुल्लाह गुरबाज ने मांगी माफी

राशिद खान के बाल-बाल बचने के बाद अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज उनके पास आए और उन्होंने इस दिग्गज खिलाड़ी से माफी मांगी. गुरबाज भी ये बात जानते हैं कि अगर उनका पांव राशिद के सिर पर लगता तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी.

राशिद की बेहतरीन गेंदबाजी

राशिद खान इस मुकाबले में बाल-बाल बचे लेकिन उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बचकर नहीं जाने दिया. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने शारजाह वनडे में 10 ओवर में महज 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया. राशिद खान ने तौहिद ह्रदॉय का शिकार किया. राशिद की गेंद पर गुलबदीन ने उनका कैच लपका.

रोमांचक रही है वनडे सीरीज

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अकसर रोमांचक जंग देखने को मिलती है, इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है. शारजाह में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों से हराया था जबकि इस टीम ने सिर्फ 235 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने पलटवार करते हुए अफगानिस्तान को 68 रनों से मात दी. इस बार बांग्लादेश की टीम 252 रन बनाकर ही मैच जीत गई.

Related Articles

Back to top button