ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
खेल

पाकिस्तान को BCCI, ICC का ‘तमाचा’, 16 साल बाद इस देश में चैंपियंस ट्रॉफी कराने की तैयारी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है लेकिन अब इस टूर्नामेंट की मेजबानी उससे छिन भी सकती है. बड़ी खबर ये है कि अगर पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल के लिए नहीं मानता है तो फिर ये टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में आयोजित किया जा सकता है. आईसीसी इस पर विचार कर रही है. बता दें पाकिस्तान चाहता है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उसकी सरजमीं पर आए लेकिन बीसीसीआई ने इससे साफ इनकार कर दिया है. वहीं पाकिस्तान भी अड़ गया है कि वो हाईब्रिड मॉडल को नहीं मानेगा. यही वजह है कि आईसीसी अब दूसरे विकल्प पर सोच रही है , जो कि साउथ अफ्रीका है.

16 साल पहले साउथ अफ्रीका में हुई थी चैंपियंस ट्रॉफी

साउथ अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 16 साल पहले 2009 में हुआ था. उस टूर्नामेंट का विजेता ऑस्ट्रेलिया रहा था जबकि सेमीफाइनल में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम पहुंची थी. खिताबी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुई जिसमें कंगारुओं ने बाजी मारी. टीम इंडिया की बात करें तो वो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. उसे पहले ही मैच में पाकिस्तान से शिकस्त मिली थी और उसके बाद एक मैच बेनतीजा रहा वहीं आखिरी मैच जीतकर भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ.

दिग्गज रहे थे फेल

साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाज अकसर जूझते नजर आते हैं. 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. कप्तान धोनी तो पूरे टूर्नामेंट में 3 ही रन बना पाए थे.सचिन ने 2 मैच में 8 रन बनाए. कार्तिक, गंभीर भी फेल रहे थे. सिर्फ विराट, द्रविड़ और गंभीर ही उस टूर्नामेंट में अर्धशतक तक पहुंच पाए थे. अब अगर एक बार फिर साउथ अफ्रीका में टूर्नामेंट हुआ तो भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत जरूर पेश आ सकती है. खैर अब ये देखना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अगली चाल क्या होती है. आईसीसी के इस प्लान के बाद मुमकिन है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाईब्रिड मॉडल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए तैयार हो जाए. क्योंकि अगर पूरी चैंपियंस ट्रॉफी साउथ अफ्रीका शिफ्ट हो गई तो पीसीबी को करोड़ों रुपये का झटका लगना तय है.

Related Articles

Back to top button