ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
उत्तरप्रदेश

गुटखा थूकने के लिए खोला चलती गाड़ी का दरवाजा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक, फिर…

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पिकअप चालक की लापरवाही से एक बाइक सवार की जान चली गई. मामला नंदगंज के भोवापुर (बुजुर्गा) गांव का है. पिकअप चालक ने गुटखा थूकने के लिए चलती गाड़ी का गेट खोला, जिससे टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई. गाड़ी सवार यह देखते ही घबरा गया और वहां से भाग निकला. उधर, इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नंदगंज के फिरोजपुर गांव का रहने वाला अशोक कुमार अपने घर से गौसपुर बुजुर्गा बाजार की तरफ बाइक से जा रहा था. जैसे ही वो भुवापुर गांव के पास पहुंचा, उसकी टक्कर एक पिकअप गाड़ी से हो गई. दरअसल, पिकअप गाड़ी चला रहा ड्राइवर गुटखा खा रहा था. उसने जैसे ही गुटखा थूकने के लिए गाड़ी का गेट खोला, वैसे ही अशोक कुमार उससे जा टकराया. इससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यह देख पिकअप ड्राइवर मौके से रफूचक्कर हो गया. लोगों ने फिर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. चश्मदीदों की मानें तो मोटरसाइकिल सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था. अगर वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी मौत नहीं होती. बाइक की स्पीड भी ज्यादा थी. उन्होंने बताया- हादसा होते ही हमने पिकअप वाहन का पीछा शुरू किया. लेकिन अपने आपको घिरता देख पिकअप चालक वाहन को बीच रास्ते में छोड़ कहीं भाग गया.

ग्रामीणों की मानें तो पिकअप पर गाय लदी हुई थीं. घटना की जानकारी होते ही नंदगंज पुलिस पिकअप वाहन को थाने ले गई. उधर, जब अशोक के परिवार को उसकी मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया.

पुलिस कर रही जागरूक

1 नवंबर से जनपद में यातायात माह भी चलाया जा रहा है. इस महीने में यातायात विभाग के द्वारा हेलमेट पहन कर चलने के साथ ही ट्रैफिक के नियमों की जानकारी लोगों को दी जा रही है. बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं. ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए यातायात पुलिस सड़क पर चेकिंग कर लोगों को जागरूक भी कर रही है. नुक्कड़ सभा भी करवाई जा रही हैं ताकि लोग यातायात के प्रति जागरूक हों. बावजूद इसके तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं.

Related Articles

Back to top button