ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
धार्मिक

सपने में इन 5 चीजों का दिखना होता है बहुत शुभ, जीवन में कभी नहीं होती है पैसों की कमी!

अगर आप रात को सोते समय सपने में इन 5 चीजों को देखते हैं तो इस तरह के सपने अपके लिए शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी. सपने में व्यक्ति कई तरह की चीजें और घटनाओं को देखता है जिनका कहीं न कही व्यक्ति के जीवन से मेल खाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने व्यक्ति के जीवन में आने वाले समय में घटनाओं की तरफ संकेत देते हैं. तो कुछ सपने बहुत ही शुभ माने जाते हैं. रात में कुछ सपने देखने पर व्यक्ति को धन-दौलत के साथ कई तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है.

सपने में बारिश का देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में बारिश होते हुए देखता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बारिश का देखना एक शुभ संकेत माना जाता है. इस सपने का मतलब यह होता है कि आपको कहीं से कोई पुराना धन, पुराना निवेश या पैतृक संपंति से लाभ मिल सकता है. इस तरह के सपने का मतलब आपके मन में चल रही सभी तरह की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी हो सकती है. इसके अलावा सपने में बारिश का देखना प्रेम संबंधों में मजबूत की तरफ का इशारा होता है.

सपने में खुद का चेहरे देखना

जब सपने में आपको आइने में खुद का चेहरा देखने को मिले तो यह भी एक शुभ संकेत है. इससे आपका दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती है. कार्यक्षेत्र में तरक्की और लाभ की संभावना सबसे ज्यादा होती है. जब कोई अविवाहित पुरुष या कन्या सपने में खुद को शीशे में दिखाई दे तो जल्द ही उनके जीवन में कोई खास इंसान आने वाला है.

सपने में घोड़े की सवारी का देखना

सपने में घोड़े की सवारी करते हुए दूर कहीं की यात्रा करते दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब आपको जल्द ही धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. रुका हुए धन की प्राप्ति संभव है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं.

सपने में पान खाते देखना

जब कोई व्यक्ति सपने में खुद को पान खाते हुए देखता है तो यह सपना बहुत शुभ समाचार की तरफ इशारा करता है. आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलने का संकेत होता है. आपकी लग्जरी जीवन जीने की अभिलाषा जल्द से जल्द पूरी होने के संकेत होते हैं.

सपने में बाल या नाखून का दिखना

अगर आप सपने में खुद का बाल या नाखून काटते हुए दिखाई दें तो समझिए आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है. इसके अलावा आपकी योजनाएं सफल होने की संभावना है. कर्जो से मुक्ति मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button