ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
मध्यप्रदेश

प्रदेश में मेहमान बनकर आए हाथियों को बोझ मानना ही पड़ गया भारी, पर सरकार ने इसके लिए कभी बजट ही नहीं दिया…

 जबलपुर। हमेशा अपने बाघों को लेकर चर्चा में रहने वाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन दिनों हाथियों की मौत को लेकर सुर्खियों में है। करीब छह साल पहले बांधवगढ़ में हाथी मेहमान बनकर आए थे। यहां वातावरण उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपना नया घर ही बना लिया।

वर्ष 2018 में बसने की नीयत से मध्य प्रदेश पहुंचा था

दुनिया का सबसे बड़ा गार्डनर हाथी जब वर्ष 2018 में बसने की नीयत से मध्य प्रदेश पहुंचा तो आम ग्रामीणों, किसानों की तरह ही वन अधिकारियों ने भी उसे अपने लिए संकट ही महसूस किया।

गांव के लोगों को भी हाथियों के साथ रहने की आदत डालनी होगी

जंगलों के आसपास बसने वालों के लिए जब हाथी समस्या बनने लगे तो प्रदेश के वन अधिकारियों को बताया गया कि न सिर्फ उन्हें बल्कि गांव के लोगों को भी हाथियों के साथ रहने की आदत डालनी होगी।

अधिकारियों का रुख भी हाथियों के प्रति सकारात्मक नहीं रहता है

  • पिछले छह सालों में कुछ हद तक इस बात को वन अधिकारी तो समझने लगे।
  • अभी भी वन अधिकारी गांव के लोगों को यह जरूरी बात नहीं समझा सके हैं।
  • मुख्य वजह सरकार का सारा फोकस और बजट प्रोजेक्ट टाइगर के लिए होता है।
  • इसी कारण अधिकारियों का रूख भी हाथियों के प्रति सकारात्मक नहीं रहता है।

संक्रमण से बचाने की जिम्मेदारी वन विभाग की ही होती है

जब पार्क प्रबंधन प्रोजेक्ट टाइगर के लिए जंगल से लगे गांवों में मवेशियों का टीकाकरण कराता है तो निश्चित तौर पर जंगल से लगे खेतों में होने वाली फसलों को भी इस तरह के संक्रमण से बचाने की जिम्मेदारी वन विभाग की ही होती है।

Related Articles

Back to top button