ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मध्यप्रदेश

‘पुलिस वाले बहुत परेशान कर रहे हैं’… यह बोलकर एएसआई पर सरिये से किया था हमला, अब प्रशासन का एक्शन शुरू, ढाबे वालों के छूट गए पसीने

सोनकच्छ। भोपाल-इंदौर हाइवे स्थित साईराज ढाबे पर शनिवार रात को आरोपी सुरेश बरगुंडा सहित 2 अन्य आरोपियों ने एएसआई जज सिंह अरोरा पर जांच के दौरान हमला कर दिया था। सरिये से किए गए हमले के बाद एएसआई बुरी तरह घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

इस बीच, प्रशासन ने एक्शन शुरू कर दिया है। आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एएसआई अरोरा को गंभीर चोट आने से पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की 121(2) धारा बढ़ाई है।

सोमवार को तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साईराज ढाबे की जमीन की नपती की है। साथ ही आसपास के ढाबा संचालकों को भी अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई है। संभवतः प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही ड्यूटी पर वर्दी में पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की थी। आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करके रिमांड मांगा जाएगा।

ढाबे में जांच के दौरान गुंडागर्दी, एएसआई जिला अस्पताल में भर्ती

  • शनिवार रात उच्च अधिकारी के निर्देश पर ढाबे पर अवैध गतिविधियों की जांच करने पहुंचे एएसआई पर ढाबा संचालक व उसके साथियों ने जांच नहीं करने देंगे कहते हुए हमला कर दिया था।
  • एएसआई जजसिंह अरोरा शासकीय कार्य से देवास गए थे। वापसी में थाने आते समय मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि वरिष्ठ अधिकारी का आदेश है कि शराब दुकान एवं उसके आसपास चल रहे अवैध अहातों की जांच की जाए।
  • इसके बाद अरोरा अपने वाहन चालक अंकित सोलंकी के साथ साईराज ढाबा पहुंचे। ढाबा संचालक सुरेश बरगुंडा, उसके साथी सचिन बरगुंडा व राज बगानिया ने एएसआई से गाली गलौज करते हुए कहा- तू हमारे ढाबे में कैसे चेक करने आ गया।
  • इसी दौरान ढाबे के अंदर से सुरेश सरिया निकालकर मारपीट करते हुए बोला- पुलिस वाले बहुत परेशान कर रहे हैं, आज सरदार को बता दो, फिर कोई पुलिस वाला इधर नहीं आयेगा।
  • सचिन ने एएसआई की पगडी खींचकर जमीन पर गिरा दी व उन्हें जमीन पर पटक दिया। सचिन ने दुकान में रखी कांच की बरनी उठाकर एएसआई के ऊपर मारी, जिससे वो बच गए। लात, घूंसों व लोहे के सरिये से मारपीट की गई।
  • चालक सोलंकी बीचबचाव करने आया तो उसे भी आरोपी मारने दौड़े। हमले में एएसआई के दोनों पैर, पीठ में व चेहरे पर चोट आई है, जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button