ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

दरवाजा खोलते ही घर में घुसी नशे में चूर अनजान युवती, बेड पर लेटकर कपड़े उतारने लगी

 इंदौर। संविद नगर में शनिवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से हाथापाई और बाइक सवारों के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला बल नहीं होने से असहाय खड़े रहे। घटना रात करीब तीन बजे की है।

जींस-टीशर्ट पहनी इस युवती ने सबसे पहले मूलचंद कौशल के घर दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही जबरन अंदर घुसने लगी। इसके बाद विमला खरे के घर में घुस गई और उनके बेटे को पकड़ लिया।

पलंग पर सो गई

युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह पलंग पर सो गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर महिलाओं को एकत्र किया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला, युवती ने समझाने वाली महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दी।

कपड़ों का भी होश नहीं था

युवती को कपड़ों का भी होश नहीं था। उसने जूते खोल दिए और कपड़े उतारने लगी। भाजपा नेता राजा कोठारी के मुताबिक तिलक नगर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि महिला को नहीं पकड़ सकते। महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी भी असहाय बने रहे।

इधर… नशे में धुत कार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर

इंदौर में कार चालक द्वारा राहगीरों व वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। लोगों ने चालक को जमकर पीटा। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने से नियंत्रण खो बैठा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लसूड़िया थाना अंतर्गत निपानिया में बालाजी स्काइज के समीप कार एमपी 09 जेडवाय 6128 ने दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। कार तेज रफ्तार में थी, फूड कोर्ट के पास दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार से टकरा गई।

कई युवक-युवतियां चपेट में आ गए। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित 20 वर्षीय पराग निवासी गोयल एवेन्यु निपानिया है। उसके विरुद्ध कुलदीप रामलाल अवचर निवासी निपानिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कुलदीप को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Related Articles

Back to top button