ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
उत्तरप्रदेश

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में था बॉयफ्रेंड, कमरे में युवक की मिली लाश, बेहोश पड़ी थी लड़की

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में बुधवार की रात एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. आत्महत्या की जानकारी होते ही पूरे होटल में अफरा-तफरा सी मच गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के शव के साथ-साथ एक युवती भी कमरे में बेहोश पड़ी हुई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही, युवती के होश में आने के बाद पुलिस उसको पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.

लखनऊ के एक होटल से मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. युवक का शव फंदे से लटका हुआ था. वहीं, एक महिला बेड पर बेहोश पड़ी हुई थी. आत्महत्या की जानकारी होते ही लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंची FSL की टीम ने कमरे से कई सबूतों को इकट्ठा किया है. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है.

निजी पैथालॉजी में काम करता था मृतक

बेड पर बेहोश पड़ी युवती के होश में आने के बाद पुलिस युवती को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. बताया जा रहा है मृतक की चार दिसंबर को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अभिषेक वर्मा (25) एक निजी पैथालॉजी में काम किया करता था. मृतक के परिजन ने बताया कि अभिषेक बुधवार की सुबह घर से निकला था. शाम तक घर नहीं लौटने के बाद अभिषेक की तलाश की गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान अभिषेक का दोस्त उसे ढूंढते हुए एक होटल के पास पहुंचा, जहां उसने देखा कि होटल के बाहर अभिषेक की बाइक खड़ी हुई है. दोस्त ने होटल में पूछताछ की, तो पता चला कि अभिषेक होटल में एक युवती के साथ ठहरा हुआ है. इसके बाद दोस्त उस कमरे की ओर गया, जहां अभिषेक रुका हुआ था. दोस्त ने कमरा खोलकर देखा तो अभिषेक पंखे से लटका हुआ था और एक लड़की बेड पर बेहोश पड़ी हुई थी. पुलिस ने कमरे में बेहोश मिली युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button