ब्रेकिंग
Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें... Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा...
छत्तीसगढ़

जिले में एक साथ दो डीईओ की नियुक्ति से असमंजस की स्थिति

जशपुरनगर। एक साथ दो जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की नियुक्ति हो जाने से शिक्षा विभाग इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। फिलहाल जिले में एक साथ दो डीईओ पदस्थ है। तात्कालीन जिला शिक्षाधिकारी संजय गुप्ता को प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त संचालक नियुक्त किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने जिला शिक्षाधिकारी का पदभार राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी नरेन्द्र सिन्हा को दिया है।

इस बीच राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले एक आदेश जारी कर जशपुर के विकासखंड शिक्षाधिकारी एमजेडयू सिद्दीकी को प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी नियुक्त कर दिया है। आदेश का पालन करते हुए सिद्दीकी ने डीईओ कार्यालय में अपनी ज्वाईनिंग भी दे चुके हैं। लेकिन नरेन्द्र सिन्हा ने अब तक उन्हें प्रभार नहीं सौंपा है।

वहीं सिद्दीकी प्रतिदिन डीईओ कार्यालय जा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं। लेकिन विभाग का कामकाज डीएमसी नरेन्द्र सिन्हा ही देख रहे हैं। एक ही कार्यालय में एक साथ दो जिला शिक्षाधिकारी को लेकर शहरवासियों में चर्चा बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ सालों से जिला शिक्षा कार्यालय विवादों में घिरा रहा है। विवाद की शुरूआत पूर्व जिला शिक्षाधिकारी एसएन पंडा के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। इस समय शिक्षकों की भर्ती को लेकर जमकर विवाद की स्थिति बनी थी।

इसके बाद जितेन्द्र प्रसाद पर निलंबन की गाज गिरी थी। उनके निलंबन के बाद मधुलिका तिवारी की पदस्थापना शासन ने की थी। लेकिन जितेन्द्र प्रसाद ने निलंबन के विरूद्व न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया। जिससे डीईओ के प्रभार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। हालांकि बाद में मधुलिका तिवारी को रिलीव कर जितेन्द्र प्रसाद को प्रभार सौंप दिया गया था।

वर्जन

जिला शिक्षाधिकारी का प्रभार यथावत है। एमजेडयू सिद्दकी के विरूद्व विभागीय जांच चल रही है। इसकी जानकारी प्रेषित की गई है।

डा रवि मित्तल,कलेक्टर,जशपुर

Related Articles

Back to top button