ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
मध्यप्रदेश

खड़े ट्रक में घुसा टमाटर से लदा मिनी ट्रक, रीवा-प्रयागराज रोड पर हुए हादसे में चालक खलासी की मौत

रीवा। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 (उत्तराखंड से आंध्र प्रदेश) में गढ़ थाना अंतर्गत अगडाल के पास मंगलवार की रात करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मिनी ट्रक मप्र के सिवनी जिले से टमाटर लोड कर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहा था। मनगवां के आगे हाईवे के किनारे एक बिगड़ा ट्रक खड़ा था। रात में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ओवरटेक करते समय पीछे से जाकर घुस गया। इस हादसे में चालक-खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात हुआ हादसा

गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जानकी प्रसाद ने बताया कि मिनी ट्रक के चालक व खलासी काफी देर तक वाहन में फंसे रहे। देर रात हादसे की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मिनी ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त चालक दिलीप मौर्य (36) पुत्र राजेश मौर्य और खलासी पंकज पटेल (30) पुत्र संत लाल पटेल दोनों निवासी गोहरी, थाना फाफामऊ, तहसील सोरांव, जिला प्रयागराज उप्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए

Related Articles

Back to top button