ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

छह महीनों में कश्मीर में हिंसा और पथराव की घटनाओं में आई भारी गिरावट : लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

उधमपुर: उत्तरी सेना कमांडर जनरल वाई के जोशी ने कहा कि पिछले छह महीनों में कश्मीर में हिंसा और पथराव की घटनाओं में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि घाटी में शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने में सेना अपनी भूमिका निभा रही है। इस महीने उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी का पदभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जोशी यहां एक समारोह में 83 सैन्यकर्मियों और नौ ‘वीर नारियों’ को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

‘सेना एक ढाल की तरह खड़ी है’
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा पिछले 6 महीनों के दौरान कश्मीर घाटी में सुरक्षा के सभी मापदंडों में सुधार हुआ है। सेना के कमांडर ने कहा, ‘पथराव, हिंसा और आंदोलन की घटनाओं में भारी गिरावट आई है और यह शांति और राष्ट्रीय एकता में लोगों के विश्वास को दिखाता है।’ भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एक ढाल की तरह खड़ी है।

‘राष्ट्र को आप पर गर्व’
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा हम सतर्क हैं और एलओसी पर दुश्मनों के खिलाफ चौकसी बढ़ा रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर कड़ी चौकसी बनाए हुए है। सेना के कमांडर ने उच्च स्तर की सतर्कता के साथ दुश्मनों के मंसूबों को सफलतापूर्वक नाकाम करने के लिए सैनिकों की सराहना की। उन्होंने सैनिकों से कहा राष्ट्र को आप पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button