ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
महाराष्ट्र

फिर विवादों में IPS रश्मि शुक्ला, देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, EC से की एक्शन की मांग

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है. हार के बाद सोमवार 25 नवंबर को कांग्रेस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है. पार्टी के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दावा किया है कि राज्य की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और ये मुलाकात उस समय हुई जब आदर्श आचार संहिता लागू थी, राज्य में मतों की गिनती हो रही थी.

रश्मि शुक्ला ने बीते 23 नवंबर की शाम को फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी, इसी दिन मतों की गिनती हो रही थी. अतुल लोंढे ने इस मुलाकात को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और रश्मि शुक्ला पर कार्रवाई की मांग की है. पिछले काफी समय से रश्मि शुक्ला लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी.

रश्मि शुक्ला पर कार्रवाई करे निर्वाचन आयोग

राजनीतिक दलों की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का तत्काल प्रभाव से तबादला करने का निर्देश दिया था. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को शुक्ला का प्रभार कैडर के अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया था. कांग्रेस प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रश्मि शुक्ला ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है ऐसे में निर्वाचन आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए और उनके खिलाफ फौरन कार्रवाई करनी चाहिए.

अतुल लोंढे ने उठाए सवाल

इस दौरान अतुल लोंढे ने तेलंगाना में इसी तरह की एक घटना का हवाला दिया, जहां एक डीजीपी और एक वरिष्ठ अधिकारी ने चुनाव के दौरान एक मंत्री से मुलाकात की थी और निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की थी. उन्होंने सवाल किया कि निर्वाचन आयोग गैर-बीजेपी राज्यों में कार्रवाई करने में तो क्यों तेज है लेकिन बीजेपी शासित राज्यों में इस तरह के उल्लंघनों के मामले में आंखें बंद करे प्रतीत क्यों होता है. यह गंभीर सवाल खड़े करता है.

रश्मि शुक्ला पर हैं कई आरोप

अतुल लोंढे ने शुक्ला के खिलाफ पिछले आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि रश्मि शुक्ला पर विपक्षी नेताओं के फोन टैप करने समेत कई गंभीर आरोप हैं. कांग्रेस ने चुनाव के दौरान उन्हें डीजीपी के पद से हटाने की मांग की थी और उन्हें हटा दिया गया था. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए शुक्ला के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button