ब्रेकिंग
Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ...
मध्यप्रदेश

बैतूल में भीषण सड़क हादसा ,बाइक की टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया और दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भोगी टेड़ा जोड़ के पास गुणवंत बाबा के मंदिर के पास की है। तत्काल मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

आपको बता दें कि देवकुमार गंगारे  और राजकुमार करोचे की मौत हो गई। देवकुमार बडोरा का रहने वाला था और राजकुमार बडोरा से भोगी टेड़ा लौट रहा था। दोनों बाइकों की टक्कर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में राजेश चिंटे और रोशन उईके घायल हुए हैं। घायलों को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  देवकुमार अपने घर आए रिश्तेदार को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। जबकि राजकुमार अपने साथी के साथ मजदूरी करने के बाद वापस लौट रहा था। अचानक उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button