ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
उत्तरप्रदेश

जिसका कोई नहीं उसका ‘अनिल’ है…11 महीने में 114 लावारिस लाशों का किया अंतिम संस्कार, निभा रहे मानवीय धर्म

आपने अमिताभ बच्चन का एक गाना सुना होगा जिसमे वह ‘जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो….’ सुनाकर लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि आज के समय में घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपना काम करते रहें बाकी सबका भला ऊपर वाला करेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में उज्जैन में एक ऐसे समाजसेवी हैं जिन्हें प्रतिदिन अस्पताल, समाजसेवी संस्थाएं और पुलिस के माध्यम से लावारिस अवस्था में लोगों की लाश मिलने की खबर मिलती है. यह समाजसेवी ऐसी खबरे मिलने पर डरते घबराते नहीं है बल्कि इन लाशों की जाति का पता चलते ही उनका अंतिम संस्कार भी उनके धर्म के आधार पर ही करते हैंं.

जूना सोमवारिया क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी अनिल डागर का नाम एक अलग ही समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध है. अनिल लावारिस अवस्था में मिलने वाली लाशों का पूर्ण विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करते हैं. अनिल डागर वैसे तो वर्षों से यह समाजसेवा कर रहे हैं लेकिन इस साल उन्होंने 1 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 114 लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया है.

26 लावारिश लाशों का किया अंतिम संस्कार

अनिल डागर को शहर हो या जिला कहीं भी हत्या, बीमारी, आत्महत्या, फांसी, जहर खाने, पानी में डूबने, बारिश, बलात्कार सहित अन्य किसी भी कारण से किसी भी व्यक्ति की मौत हुई हो लेकिन लावारिस अवस्था में लाश मिलने पर हमेशा ही याद किया जाता है. बताया जाता है कि इस वर्ष अनिल डागर ने जीआरपी में 26 लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार किया, जिनमें ट्रेन से कटे, बीमारी से मरे और आत्महत्या के साथ ही गिरकर मरे, हाइटेंशन लाइन पकड़कर झुलसने के मामले शामिल हैं. थाना चिमनगंज मंडी में 6 लावारिस लाशों में एक्सीडेंट, बीमारी और पानी में डूबने से मौत हुई. महाकाल थाना में 14 लावारिस लाशें जिनमें पानी में डूबने, दुर्घटना, आत्म हत्या से मौत शामिल हैं. देवासगेट में 14 लावारिस लाशें मिली इनमें बीमारी से मौत, ठंड से मौत शामिल हैं.

मौत का कारण

इसके अलावा अनिल ने कोतवाली की 19 लावारिस लाशें, जिनमें मौत का कारण दुर्घटना, बीमारी रहा. थाना खाराकुआं में 5 लोगों की बीमारी से, नीलगंगा में 2 की पानी में डूबने से मौत, जीवाजीगंज में 3 की पानी में डूबने और बीमारी से, माधवनगर में 6 लोगों की बीमारी से, चिंतामन थाना 3 जिनमें फांसी लगाना, बीमारी से मौत, भेरूगढ़ में 4 पानी में डूबने, बीमारी, एक्सीडेंट से मौत शामिल हैं. नानाखेड़ा में 4 बीमारी से मौत, नरवर 1 बीमारी से, पंवासा में 2 फांसी और बीमारी से, नागझिरी में 2 रेल से काटकर, बीमारी से मौत, घटिया थाना में 3 मौत एक्सीडेंट, बीमारी से शामिल लोगों का अतिंम संस्कार किया.

Related Articles

Back to top button