ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता 9 माह की बेटी के साथ कुएं में कूदी, दोनों की मौत

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले की उमरानाला चौकी अंतर्गत गोरेघाट निवासी एक परिवार के लिए पारिवारिक कलह दो मौतों की वजह बन गई। घटना के समय पति शहर से बाहर था। लौटा तो पैर तले जमीन खिसक चुकी थी। गोरेघाट निवासी निकिता सरेयाम (28 वर्ष) ने लगभग 2 साल पहले पुष्पराज गोरे से लव मैरिज की थी, उनकी 9 माह की बेटी अर्ना भी थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी रही।

पति पुष्पराज किसी काम से नागपुर गया था

बीते शनिवार को पुष्पराज किसी काम से नागपुर गया हुआ था इसी दौरान घर में पारिवारिक बातों को लेकर निकिता का सास से विवाद हो गया था जिसके बाद निकिता अपनी 9 माह की बेटी को लेकर गुस्से में घर से चली गई।

काफी तलाश करने के बाद दोनों नहीं मिले

घटना की सूचना मिलते ही पुष्पराज नागपुर से लौटा तो अपनी पत्नी और बेटी की काफी तलाश करने के बाद जब दोनों नहीं मिले तो वह पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद उमरानाला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की पतासाजी और तलाशी जारी रखी।

कुएं के बाहर मोबाइल और चप्पल मिली

तलाशी के दौरान ही एक कुएं के बाहर मोबाइल और चप्पल मिली जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर बहू निकिता का शव कुएं से बाहर निकाला और काफी मशक्कत के बाद सोमवार को बच्ची का शव भी कुएं में ही मिला।

मोबाइल की लोकेशन ने पहुंचाया घटनास्‍थल तक

उमरानाला चौकी प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि महिला और बच्ची की तलाश के दौरान साइबर सेल से मदद लेकर महिला के मोबाइल की लोकेशन पता की गई थी। कुएं के पास महिला के मोबाइल की लोकेशन मिली, जिस आधार पर कुएं में रेस्क्यू करने पर महिला और बच्ची का शव बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button