ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए रची अपनी मौत की साजिश, सहेली को अपने कपड़े पहनाकर किया था वार, अब हुई गिरफ्तार

विदिशा। शहर में करीब दो महीने से क्राइम मिस्ट्री बने गुनगुन रजक प्रकरण की मुख्य आरोपित मुस्कान राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मुस्कान 55 दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद सोमवार को बीना में पकड़ी गई। पुलिस ने मुस्कान की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था।

दो माह पहले 10 जून को कॉलेज की छात्रा गुनगुन रजक रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। उसे जब उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, तब वह बेहोश थी। पहले पहल सभी को लगा कि वह ट्रेन से टकराकर घायल हो गई। कुछ लोग इसे सुसाइड केस मानकर चल रहे थे।

इसके बाद पता चला कि गुनगुन सहेली मुस्कान राजपूत के साथ गई थी और कुछ लोगों ने उसे पटरी पर जाते देखा था। धीरे – धीरे इस पूरे प्रकरण की परतें खुलती गई और जब गुनगुन की होश आया तो उसने बताया कि मुस्कान ने पटरी पर ले जाकर उसके सिर पर हमला कर उसे पटरी पर मरा हुआ समझकर छोड़ दिया था। इसी के बाद मुस्कान के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण कायम हुआ था।

परिवार को पसंद नहीं था हरिओम

पुलिस गिरफ्त में आई मुस्कान ने अपने बयान में कहा कि वह हरिओम सेन से प्रेम करती है लेकिन उसके परिवार वालों को हरिओम से बात करना भी पसंद नहीं था। एक बार वह हरिओम के साथ घर छोड़कर भाग भी गई थी लेकिन परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी थी, जिसके कारण उसे वापस घर आना पड़ा था।

मुस्कान के मुताबिक उसे हरिओम ने ही आइडिया दिया था कि वह किसी अपनी कद काठी की लड़की को देखकर उसकी हत्या कर उसका शव रेलवे पटरी पर फेंक देना। घर वाले उसे मरा समझेंगे और हम लोग शहर छोड़कर बाहर रहने लगेंगे।

फोटो शूट के बहाने गुनगुन को पटरी पर ले गई थी मुस्कान

मुस्कान ने पुलिस को बताया कि हरिओम की बातों में आकर वह अपनी सहेली गुनगुन को अपने कपड़े पहनाकर फोटो शूट करने के बहाने रेलवे पटरी पर ले गई और वहां उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया। गुनगुन वहीं गिर पड़ी। इसके बाद उसने अपना बैग और उसमें खुद का सुसाइड नोट रख दिया ताकि परिवार के लोग गुनगुन को ही मुस्कान समझे। इसके बाद वह गुनगुन को पटरी पर छोड़कर भाग गई। मुस्कान ने बताया कि वह भागने के बाद पूरे समय हरिओम के संपर्क में रही। इसके अलावा उसने किसी से बात नहीं की।

Related Articles

Back to top button