ब्रेकिंग
Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे...
देश

इंडिया गठबंधन का नेता आम सहमति से चुना जाए… ममता के लीड करने के बयान पर बोले तेजस्वी यादव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन लीड करने के बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार सहित सपा नेता ने ममता बनर्जी के बयान का समर्थन किया है और कहा है कि उन्हें इंडिया गठबंधन को नेतृत्व देने की क्षमता है. अब इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान आया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेता का चुनाव आम सहमति से होगा.

बता दें कि ममता बनर्जी ने हाल में इंडिया गठबंधन के कामकाज पर असंतोष जताया था और कहा था कि यदि उन्हें मौका दिया गया तो वह इंडिया गठबंधन को नेतृत्व देने के लिए तैयार हैं. उसके बाद इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के बयान सामने आए थे और ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी.

तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना के हवाई अड्डे पर मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कहा कि ममता बनर्जी सहित इंडिया ब्लॉक कोई वरिष्ठ नेता यदि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करते हैं, तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि नेता के चयन के बारे में कोई भी निर्णय आम सहमति से लिया जाना चाहिए.

आम सहमति से नेता का हो चयन: तेजस्वी

उन्होंने कहा कि अभी तक इंडिया ब्लॉक में मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई है. सभी हितधारकों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए और इस पर चर्चा होनी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि ममता बनर्जी के ब्लॉक का नेतृत्व करती हैं, तो उन्हें इस पर समस्या नहीं है, लेकिन यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि भाजपा विरोधी गठबंधन में बहुत सारे वरिष्ठ राजनेता हैं. एक साथ बैठकर नेता चुनने पर सामूहिक निर्णय लेने की जरूरत है.

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि इंडिया गठबंधन के नेता का चयन सामूहिक रूप से किया जाएगा. इंडिया गठबंधन में कई सहयोगी पार्टियां हैं. सभी पार्टियां आम सहमति से नेता का चयन करते हैं.

Related Articles

Back to top button