ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य
बिहार

बिहार में ठंड बा… 11 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में घना कोहरा और बारिश की चेतावनी दी है. पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव आया है. मौसम विभाग ने बताया कि मौसम का यह मिजाज 11 दिसंबर तक बना रह सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

तेज पछुआ हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है. कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार के 24 जिले कोहरे की चपेट में

बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे की वजह से यातायात और जनजीवन प्रभावित हो चुका है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, समस्तीपुर, मधुबनी, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में घना कोहरा देखा जा रहा है.

ईन जगहों पर येलो अलर्ट जारी

ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए औरंगाबाद, पटना, गया, नालन्दा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, भागलपुर और जमुई में तेज पछुआ हवाओं के चलने का अनुमान है. जिसे देखते हुए इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

किस इलाके में है जानलेवा ठंड?

सहरसा का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यानी पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा ठंड सहरसा में पड़ी है. वहीं, सबसे गर्म जिला गया रहा, जहां तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 15.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने क्या कहा?

इस हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. 11 दिसंबर तक ठंड की यह स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिणी और उत्तरी भागों के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. सुबह कई जिलों में घना कोहरा देखा गया. बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग का विश्लेषण

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण असम के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है, जबकि उत्तर पश्चिमी भारत में समुद्र तल से 12.1 किमी ऊपर जेट स्ट्रीम की तेज हवाएं चल रही हैं. इन गतिविधियों के कारण उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 11 दिसंबर तक 24 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है.

इस हफ्ते की शुरुआत ठिठुरन के साथ हो रही है, और ठंड में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है.आने वाले दिनों में और बदलाव की संभावना है.

Related Articles

Back to top button