ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
उत्तरप्रदेश

नाग है या सनकी आशिक… लड़की को 11 बार काटा, साए की तरह करता है पीछा, रहस्य पांच साल पुराना

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में काली बिल्ली, काला साया के बाद रहस्यमयी बौना नाग की चर्चा ने सभी को हैरत में डाल दिया है. रहस्यमयी बौना नाग एक युवती की जान का दुश्मन बनकर उसके पीछे ऐसा पड़ा कि उसे एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि 11 बार अपना शिकार बना लिया. बौना नाग के दंश से परेशान युवती के परिजनों ने विज्ञान के साथ-साथ झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन युवती की जान के पीछे पड़ा बौना नाग उसे लगातार अपना शिकार बना रहा है.

परिजन युवती को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर जब मनोचिकित्सक से बात की गई तो उन्होंने इस पूरे मामले से पर्दा हटाते हुए कहा- ऐसी घटना संभव नहीं है. पीड़ित युवती को कहीं न कहीं मानसिक बीमारी है, जिससे इस प्रकार की बाते सामने आ रही हैं. युवती को मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज लेना चाहिए. मनोचिकित्सक इन सभी बातों को कही न कही अंधविश्वास बताते हुए नजर आए. मनोचिकित्सक बोले- लोगों को ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहना चाहिए. लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. ये सब बस अंधविश्वास है.

मामला चरखारी तहसील क्षेत्र के पंचमपुरा गांव का है. यहां रहने वाले दलपत अहिरवार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी वर्ष 2019 में अपने खेत में कृषि कार्य कर रही तभी जहरीले सर्प की पूंछ पर रोशनी का पैर पड़ गया. फिर क्या था उसी समय जहरीले सर्प ने रोशनी को अपना शिकार बना लिया. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उसकी जान तो बच गई लेकिन बौना काला नाग उसकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़ गया.

प्रेमी की तरह पड़ा पीछे

जहरीला सर्प युवती के पीछे ऐसा पड़ा कि मानो जैसे कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल हो. युवती कहीं भी जाती तो सांप उसके पीछे पड़ जाता. परिजनों की मानें तो रोशनी को इस रहस्यमयी बौना नाग ने पांच साल में 11 बार अपना शिकार बनाया है. रोशनी के पिता की मानें तो सांप ने उन्हें भी नहीं बख्शा. जब बेटी का इलाज करवाने वो अस्पताल पहुंचे थे तो सांप ने उन्हें भी काट दिया था.

झाड़-फूंक का लिया सहारा

जहरीले बौना नाग से युवती की जान बचाने के लिए परिजनों ने विज्ञान के साथ-साथ झाड़ू-फूंक का भी सहारा लिया. लेकिन कोई असर नहीं हुआ. जहरीला सर्प लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है. आए दिन उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है. रोशनी के पिता दलपत ने बताया- बीते 5 साल के दौरान जहरीले सर्प ने रोशनी को 11 बार अपना शिकार बनाया है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज भी किया गया है.

दहशत के साए में परिवार

फिलहाल युवती का परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है और इस बौना काले नाग से उसका पीछा छुड़ाने के लिए हर जतन कर रहा है. जिला अस्पताल स्थित मन कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेम ने इस मामले में युवती को किसी मानसिक बीमारी की बात कही है. उन्होंने कहा कि ऐसा सम्भव नहीं है कि किसी को कोई सर्प 11 बार अपना शिकार बनाए और उसे कुछ न हो. यह मामला कुछ और ही प्रतीत होता है. युवती का इलाज मनोचिकित्सक से करवाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button