ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
मध्यप्रदेश

दमोह के हरसिद्धि मंदिर में चोरी, दान पेटी लेकर चोर हुए गायब

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम बांसाकला के हरसिद्धि माता मंदिर में बीती रात चोरी का मामला सामने आया है,चोर मंदिर की दान पेटी से हजारों की नगदी चुराकर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी द्वारा घटना की जानकारी गांव के वरिष्ठ लोगों सहित पथरिया पुलिस को चोरी की वारदात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

हरसिद्धि माता मंदिर के पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला राधारानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की बीती रात मंदिर से ताले तोड़ने की आवाज आ रही थी जब पास जाकर देखा तो चारों चोर पीछे के गेट से भाग खड़े हुए। पुजारी ने यह भी बताया है कि करीब तीन वर्ष से मंदिर की दान पेटी का ताला नहीं खुला था, दान पेटी में जमा सारा पैसा चोर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने दान पेटी को मंदिर से करीब 100 फीट दूर फेंक दिया था और दान पेटी छोड़कर फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button