ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
दिल्ली/NCR

दिल्ली चुनाव में AIMIM की एंट्री, दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मिला टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री हुई है. वो मुस्तफाबाद विधानसभा से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाई है. ताहिर हुसैन के परिवार की आज (मंगलवार) असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात हुई.

असदुद्दीन ओवैसी ने ताहिर हुसैन की उम्मीदवारी की औपचारिक रूप से ऐलान किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हुए. वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे. उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुए.

ताहिर हुसैन फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी हैं. वह आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था.

ताहिर हुसैन वार्ड नंबर 59, नेहरू विहार से पार्षद रह चुके हैं, जो पूर्वी दिल्ली में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. ये चांद बाग से लगभग सात किलोमीटर दूर है. उन्होंने 2017 में नगर निगम चुनाव जीता था. ताहिर 2017 के नगर निगम चुनावों में वार्ड में सबसे अमीर उम्मीदवार थे. उन्होंने हलफनामे में 16 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थ.

हाल ही में ताहिर हुसैन को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत मिली थी. अदालत ने दिल्ली दंगों के सिलसिले में ताहिर हुसैन के खिलाफ एक प्राथमिकी रद्द कर दी थी.

10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AIMIM

चर्चा है कि AIMIM अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. उसके इस इस कदम से मुस्लिम वोटों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है, जो संभावित रूप से AAP के लिए चुनौती बन सकता है.

फरवरी में होने हैं चुनाव

दिल्ली विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं और आप तीसरी बार सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश कर रही है. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी.

Related Articles

Back to top button