ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

चाय पीकर शिक्षक से 40 लाख की ठगी का मामला, पुलिस ने मास्टरमाइंड बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी पकड़ा

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक शिक्षक के साथ 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक मास्टर माइंड निजी बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी को शहडोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी भी एक अन्य फरार है ,जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पकड़ा गया आरोपी शिक्षक को विश्वास में लेकर उसके घर पर आकर चाय पीने के बहाने शिक्षक के मोबाइल का उपयोग कर अपने दोस्त के खाते में पैसा ट्रांजैक्शन कर एक साल में लगभग 40 लाख रुपए ठग चुका था,यह सनसनीखेज मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र से सामने आया था। सोहागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 3 गढ़ी के पास रहने वाले महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलाब हलवाई की एक निजी बैंक में आने जाने के दौरान उनकी पहचान बैंक में काम करने वाली ज्योति मिश्रा नामक युवती से हुई।

कुछ दिन बाद ज्योति अपने एक बैंक कर्मचारी साथी वरुण मिश्रा के साथ उनके घर आकर एक आवश्यक दस्तावेज लेकर निजी बैंक का खाता खोलकर चली गई,इस दौरान खुद को बैंक का कर्मचारी बताने वाला वरुण मिश्रा शिक्षक का विश्वास जीतकर अक्सर उनके घर आने जाने लगा और शिक्षक की पत्नी का ऑनलाइन FD कराने के नाम पर उनका मोबाइल लेकर ATM चेक कर लिया , अक्सर घर आकर पहले चाय की डिमांड करता जब शिक्षक चाय लेने चले जाते तो उनके मोबाइल से रीवा के रहने वाले अपने दोस्त अमित गौतम के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर मोबाइल पर आए मैसेज को डिलीट कर देता था।

ऐसा करते – करते एक साल के अंदर लगभग 40 लाख रुपए कभी ATM तो कभी चेक तो कभी मोबाइल के माध्यम से ठग लिए, जिसकी शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने वरुण व अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए इस घटना का मुख्य मास्टर माइंड आरोपी वरुण को शहडोल की सोहागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं साथी अमित अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button