ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में खेत के कुएं में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुएं में एक युवक का शव मिलने से सनलसनी फैल गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की है। जहां कुएं में एक शव दिखाई दिया था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

 इसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पुरानी टेहरी निवासी करण सिंह के रूप हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button