ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

PM मोदी 25 दिसंबर को आएंगे MP, छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे भूमिपूजन

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर छतरपुर में संशोधित केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। डॉ यादव राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर आज यहां संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा के साथ ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान डॉ यादव ने बताया कि स्वर्गीय वाजपेयी ने कहा था कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने ही नदी जोड़ो परियोजना की परिकल्पना की थी। प्रधानमंत्री मोदी से इस संबंध में संवाद के बाद राज्य सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना की उलझनों को समझा। किन्हीं कारणों से इसकी लागत बढ़ गई है। विभागों के तालमेल की वजह से इस परियोजना में रुकावटें आ रहीं थीं, लेकिन अब 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी इसका भूमिपूजन करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। इससे 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। राज्य के छतरपुर, निवाड़ी, सागर, विदिशा, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, दतिया और रायसेन को इसका लाभ मिलेगा। इससे सिंचाई के साथ पेयजल की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसी तरह पार्वती-कालीसिंध-चंबल का मामला भी उलझा था। राजस्थान में विरोधी सरकार भी इस परियोजना को अटका रही थी। इस योजना से उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के श्योपुर से आगर तक शिवपुरी, गुना, श्योपुर, देवास उज्जैन, आगर, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर, मुरैना की स्थिति बदलने वाली है। इसके लिए राजस्थान से कई बैठकें हुईं और पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी के सामने जयपुर में हुई बैठक में सहमति बनी।

Related Articles

Back to top button