ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
बिहार

भाषण में लालू यादव को आई लिट्टी की याद, काफिला देख दौड़ पड़ा कार्यकर्ता… खिड़की से पकड़ाया खाने का थैला

बिहार के वैशाली जिले के महुआ में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को यात्रा के दौरान लिट्टी और हरी मिर्च खाने की इच्छा हुई. इस पर उनके कार्यकर्ता ने तुरंत लिट्टी और हरी मिर्च मंगवाकर उन्हें दे दी.

गुरुवार को महुआ में अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद, जब लालू यादव विशेष वाहन से पटना लौट रहे थे, तो RJD नेता केदार प्रसाद यादव रामाशीष चौक के पास लिट्टी और हरी मिर्च लेकर खड़े थे. उन्होंने लालू की गाड़ी को रुकवाया और खुद अपने हाथों से उन्हें लिट्टी दी. इसके बाद, लालू पटना के लिए रवाना हो गए.

भगवान को लिट्टी खिलाने का गर्व- RJD नेता

RJD नेता केदार प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हमने अपने भगवान को अपने हाथों से लिट्टी खिलाई. साहेब को लिट्टी और हरी मिर्च बहुत पसंद है. वे जब भी यहां आते हैं, तो सूखी लिट्टी और हरी मिर्च खाते हैं, और जब भगवानपुर जाते हैं, तो वहां का समोसा भी पसंद करते हैं.”

लालू प्रसाद यादव का लिट्टी प्रेम

महुआ में अस्पताल के उद्घाटन के बाद, लालू प्रसाद यादव का बिहारी लिट्टी के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला. उन्होंने अपने समर्थक से लिट्टी मंगवाई और जब वह सड़क किनारे लिट्टी लेकर खड़ा हुआ, तो लालू ने अपनी गाड़ी रुकवाकर लिट्टी और हरी मिर्च का पैकेट लिया और फिर पटना के लिए रवाना हो गए.

लालू प्रसाद यादव की खास यात्रा

खराब स्वास्थ्य के कारण लालू प्रसाद यादव अपनी खास गाड़ी में यात्रा करते हैं, ताकि उन्हें भीड़-भाड़ से बचाया जा सके. वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने के दौरान सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं.

कार्यकर्ताओं से हमेशा कुछ न कुछ लेते हैं लालू

RJD नेता केदार प्रसाद यादव ने यह भी बताया कि “लालू जी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से कुछ न कुछ लेते रहते हैं.” इस मौके पर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ महुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ. मुकेश रोशन भी थे. उनके महुआ पहुंचने के बाद हाजीपुर के रामाशीष चौक पर RJD कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया.

Related Articles

Back to top button